कैसे करें अपनी राशि के अनुसार महालक्ष्मी पूजन .
दीपावली की शुभकामनाएँ : धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने दीपावली महापर्व का इंतजार हर कोई पूरे साल करता है . इस दिन सुख - समृद्धि की कामना लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने सामथ्र्य के अनुसार धूप , दीप , नैवेद्य आदि के जरिए उनकी साधना आराधना करता है . किसी भी देवी - देवता की साधना में मंत्र जप का विशेष महत्व होता है . श्रद्धा और विश्वास के साथ मंत्रों का जप करने से आराध्य देवी - देवता का आशीर्वाद शीघ्र ही प्राप्त होता है .
दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए राशि के अनुसार किस मंत्र का जप करना चाहिए .
मेष राशि :-
मेष राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दीपावली की रात विधि - विधान से पूजा करने के साथ ही ॐ ग्लो श्रीं अन्नं महानं मे देवानाधिपतये ममार्श प्रदापय स्वाहा श्रीं ग्लौं ॐ ' मंत्र का जप करना चाहिए
वृष राशि :-
वृषभ राशि के जातकों को धन - धान्य की प्राप्ति के लिए दिवाली की रात में मां सिद्धलक्ष्मी का विशेष रूप से पूजन करना चाहिए और ' ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः ' मंत्र का विशेष रूप से जप करना चाहिए .
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातकों को दिवाली की रात मां ज्येष्ठा लक्ष्मी की उपासना करते हुए ‘ ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठालक्ष्मि स्वयंभुवे हीं ज्येष्ठायै नमः ' मंत्र का जप करना चाहिए .
कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों को इस दिवाली मां लक्ष्मी की उपासना करते हुए ' ॐ ह्रीं लक्ष्म्यै नमः परमलक्षावस्थितायै ह्रीं श्रीं ह्रीं स्वाहा ' मंत्र का जप करना चाहिए .
सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातकों को दिवाली की रात महालक्ष्मी की विशेष पूजा करते हुए ' ॐ ह्रीं क्रीं मैं नमः सदोवितानन्द विग्रहायै ह्रीं क्रीं स्वाहा ' मंत्र का जप करना चाहिए .
कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों को दिवाली की रात ज्येष्ठा लक्ष्मी की साधना करते हुए ' ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठालक्ष्मि स्वयंभुवे हीं ज्येष्ठायै नमः ' मंत्र का जप करना चाहिए .
तुला राशि :-
तुला राशि के जातकों को दीपावली की रात मां सिद्धलक्ष्मी की साधना करते हुए ‘ ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः ' मंत्र का जप करना चाहिए .
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों को सुख - समृद्धि के लिए दिवाली की रात वसुधा लक्ष्मी की पूजा करते हुए ' ॐ ग्लौं श्रीं अन्नं महान्नं मे देवान्नाथिपतये ममान्नं प्रदापय स्वाहा श्रीं ग्लीं ॐ ' मंत्र का विशेष रूप से जप करना चाहिए .
धनु राशि :-
धनु राशि के जातकों को दीपावली की रात में मां लक्ष्मी के जया स्वरूप की साधना करते हुए ' ॐ ह्रीं जयायै नमः अजिताधामावस्थितायै ह्रीं श्रीं स्वाहा ' मंत्र का जप करना चाहिए .
मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों को धन की देवी मां मायालक्ष्मी की साधना करते हुए ' ॐ ह्रीं मायायै नमः मोहलक्षावस्थितायै श्रीं श्रीं ह्रीं स्वाहा ' मंत्र का जप करना चाहिए .
कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के जातकों को को भी मकर राशि के जातकों की भांति मां मायालक्ष्मी के स्वरूप की साधना करते हुए ' ॐ ह्रीं ॐ मायायै नमः मोहलक्षावस्थितायै श्रीं श्रीं ह्रीं स्वाहा ' मंत्र का जप करना चाहिए .
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों को धनु राशि के जातकों की भांति मां जयालक्ष्मी की साधना करते हुए ॐ ह्रीं जयायै नमः अजिताधामावस्थितायै ह्रीं श्रीं स्वाहा ' मंत्र का जप करना चाहिए .
0 Comments