न बीवी न बच्चा, तो कौन बनेगा सलमान के 2300 करोड़ का मलिक? जानिए किस का होगा भला!

 बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। यूं तो बच्चे से लेकर बूढ़े भी सलमान के एक्टिंग के दीवाने हैं लेकिन लड़कियों के ऊपर उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है। हमेशा अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर भी सलमान सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो शादी की भी खबरें आई लेकिन उनके फैंस अभी भी शादी के इंतजार में ही हैं। 55 साल की उम्र में भी फिट दिखने वाले सलमान खान शादी करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। सलमान खान शादी नहीं करने के मूड में हैं। लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि सलमान खान के हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिकाना हक किसे मिलेगा।

न बीवी न बच्चा, तो कौन बनेगा सलमान के 2300 करोड़ का मलिक? जानिए किस का होगा भला!

Salman Khan earning
Salman Khan 

सलमान ने खुद इस बारे में बताया भी था। बता दें कि सदी के महानायक कहे जाने वाली बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक अपने इकलौते पुत्र अभिषेक बच्चन को सौंपने की बात कही थी। इस लिहाज से सलमान खान कुंवारे रहते हैं तो उनके हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक कौन होगा।

सलमान खान ने बताया था कि उनके चले जानी के बाद उनकी संपत्ति किसकी हो जाएगी। अभिनेता ने एक बार इस पर बात करते हुए कहा था कि, ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी आधी सम्पत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल अभिनेता सलमान खान के पास करीब 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। सलमान खान हिंदी सिनेमा के साथ ही दुनिया के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में भी स्थान रखते हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी हैं।

   वहीं महंगी और लग्ज़री गाड़ियों का भी उनके पास बेहतरीन कलेक्शन है। वहीं सलमान एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये की भारी-भरम फीस वसूलते हैं। बता दें कि, सलमान खान बीते 33 सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा ने अहम रोल अदा किया था।

1 Comments

  1. Online Casinos - Play at Online Casinos
    What is a casino 카지노 검증사이트 and how to 더킹카지노 회원가입 gamble online? 파라오 카지노 Read our guide to learn 우리 카지노 먹튀 how 온라인 카지노 슬롯머신 to safely play casino games online and find out the top casinos for

    ReplyDelete
Previous Post Next Post

Contact Form